बिनोद बिहारी महतो के पुण्यतिथि पर विधायक ने माल्यार्पण कर किया नमन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो हवाई अड्डा के समीप झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा पर पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया। सिंह ने कहा कि मैं सौभाग्य शाली हू कि मेरे श्वसुर समरेश सिंह और बिनोद बिहारी महतो ने हमेशा झारखंडी अस्मिता की लड़ाई लड़ी। अपने जीवनकाल में बिनोद बिहारी महतो ने कई महत्वपूर्ण काम किए। जिससे आज उन्हें एक सफल कलमकार, रणनीतिकार,अधिवक्ता के तौर पर याद किया जाता है।

उन्होंने एक समाज सुधारक के रुप में भी अपनी महती भूमिका निभाई। उनके बारे में कहा जाता है कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिये वह दोषियों को सजा देने से भी पीछे नहीं हटते थे। पूरे झारखंड की दशा को बदलने में उनका योगदान रहा है। झारखंड आंदोलन को जो पहले आदिवासियों का आंदोलन कहा जाता था,बिनोद बिहारी महतो के हस्तक्षेप के बाद इसमें गैर आदिवासी जुड़ पाये।1971 से लेकर 72 तक उन्होंने कुछ स्कूलों और कॉलेजों को 4 -5 लाख तक का सहयोग दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा स्कूल खुल सकें और समाज के सभी वर्गों के बच्चे वहां पढ़ लिखकर आगे बढ़ सकें ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हम गौरवशाली है कि आज ऐसे विभूति की पुण्यतिथि मनाने का मौका मिल रहा है वर्तमान समय में एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए इनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है । इस अवसर पर चास के निवर्तमान मेयर भोलू पासवान,प्रताप सिंह,राज किशोर पोद्दार उपस्थित रहे ।

Share This Article