निचितपुर कोलियरी में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
धनबाद ।
शून्य रहित उत्पादन के साथ कोलकर्मी कार्य करे ,जीवन बहुमुल्य है,इसलिये उत्पादन व सुरक्षा दोनों जरूरी है उक्त बातें बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान कुजामा कोलियरी के एजेंट सह मुख्य अतिथि अरुण पांडेय ने कहा कि जीरो दुर्घटना के साथ उत्पादन पर बल दिया। एक दुर्घटना से कंपनी का छवि पर बड़ा झटका लगता है,साथ ही बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना किया।

श्री पांडेय ने कहा कि सुरक्षा को लेकर बैठक में लिए निर्णय का पालन कर करना,23,24 में अच्छा प्रदर्शन रहा,महाप्रबंधक सिजुआ सुधाकर प्रसाद ने कहा सिजुआ क्षेत्र के इतिहास में निचितपुर कोलियारी का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता है,निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन करके निचितपुर कोलियरी ने बेहतर कार्य करने वालो को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपर महाप्रबंधक सिजुआ के के सिंह ने कहा कि इस कोलियरी के सभी लोग टीम वर्क करते है किसके कारण कोलियारी का प्रदर्शन अच्छा होता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परियोजना पदाधिकारी मंतोष कुंडू ने सभी अतिथियों का सम्मनित किया, आई एस ओ नरेश राय ,के पी की श्रीवास्तव,जीएम सुधाकर प्रसाद, कुजामा एजेंट सह मुख्य अतिथि अरुण पांडेय,डी के श्रीवास्तव, अनिल कुमार ज्ञानेश्वर कुमार,डी के श्रीवास्तव,संदीप कुमार ,क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मो आलमगीर,एन के जायसवाल, सर्वेयर राजपुर दिलीप गुप्ता,सुरक्षा अधिकारी सुजीत कुमार,अमित सागर,सर्वे अधिकारी संजीत मांझी, संजय भारद्वाज के टीम ने नुक्कड़ नाटक से सुरक्षा के साथ उत्पादन का पाठ पढ़ाया।

Share This Article