सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के वैशाली जिले के सरसई गांव के लोग बैंड बाजे के साथ गावं के बाहर helicopter उतरने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे.ये इंतज़ार किसी नेता के लिए नहीं बल्कि गावं के दामाद के लिए था जो मध्य प्रदेश से अपनी पत्नी को पहलीबार helicopter से ससुराल पहुँचने वाला था. धीरज राय अपनी नई नवेली दुल्हन सुप्रिया रानी को लेकर हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंचे तो गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया. धीरज राय की शादी कृष्ण शर्मा की बेटी सुप्रिया से हुई है. यह शादी के बाद पहली बार ससुराल आना था.
दामाद के इस अनोखे स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.धीरज राय, मध्य प्रदेश में CO के पद पर कार्यरत हैं. वे अपने घर बलिया ( उत्तर प्रदेश ) से हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेकर ससुराल पहुंचे. सरसई गांव में यह नजारा देखने के लिए हजारों लोग जमा हो गए थे. लोगों ने फूल-माला और बैंड-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया.घर पहुंचने पर परिवार ने सुप्रिया और धीरज की आरती उतारी और पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया. लगभग एक घंटे तक हेलिकॉप्टर हैलीपैड पर रुका रहा. इस दौरान कृष्ण शर्मा और उनके परिवार ने हेलिकॉप्टर की सैर का आनंद लिया. पूरे गांव में इस घटना की चर्चा हो रही है.
सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई गांव में दुल्हन को पहली बार ससुराल लाने के लिए दामाद ने हेलिकॉप्टर का सहारा लिया तो चर्चा में आ गये.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे. अग्निशमन की गाड़ी भी तैनात थी. हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही हेलिकॉप्टर गांव में उतरा, लोगों ने सुप्रिया रानी और उनके पति धीरज राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया.