सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के अगले सीएम नीतीश कुमार नहीं होगें.225 सीटें जितने का दावा करनेवाली NDA को 100 सीटों के भी लाले पड़ जायेगें.ये दावा या फिर भविष्यवाणी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने किया है.गुरुवार की शाम बिहार की राजधानी पटना पहुंची अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी.’नीतीश जी को पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को याद करना चाहिए, जब जनता दल(यूनाइटेड) सीटों के मामले में तीसरे स्थान पर रही थी…..मैं यह भी भविष्यवाणी कर कर रही हूं कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं होंगे.’
अलका लांबा ने कहा कि वह हर जिले और लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी.सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी. इस साल एक ही राज्य हमारा लक्ष्य है, वह है बिहार. उन्होंने सदस्यता अभियान भी तेज करने का दावा करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के कल्याण के लिए वादा जरूर करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते. उन्होंने तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान-सम्मान योजना’ का समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार इस महंगाई में महिलाओं को कोई आर्थिक सहायता नहीं दे रही है. ऐसे में अगर तेजस्वी यादव कुछ कहते हैं तो इसे गठबंधन मिलकर सुनिश्चित करेगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर अलका लांबा ने कहा कि मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. मुझे खुशी है कि दिल्ली को एक और महिला मुख्यमंत्री मिली है. सफर उनका आसान नहीं रहेगा, चुनौतियों भरा रहेगा. पुराने दौर में भाजपा ने कई मुख्यमंत्री बदल दिए थे.उन्होंने कहा कि उन्हें देखना होगा कि दिल्ली में बेटियां सुरक्षित हैं या नहीं. दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कुछ भी हुआ, तो महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा संभालेगी.