विधान परिषद में दिखेंगे राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह, बहाल हो गई है सदस्यता.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री का सदन के अंदर मजाक उड़ाने के आरोप में विधान परिषद् की सदस्यता खो चुके आरजेडी नेता सुनील कुमार आज से सदन में नजर आयेगें.बिहार विधान परिषद में फिर से उनकी सदस्यता बहाल हो गई है.आज पांचवें दिन गुरुवार को फिर से सुनील कुमार सिंह सदन में दिखाई देगें. मुख्यमंत्री पर मिमिक्री करने की वजह से ही उनकी विधान परिषद की सदस्यता खत्म कर दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद बुधवार को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी सदस्यता फिर से बहाल  की.सभापति ने सुनील सिंह को आगे से वैसे शब्दों का इस्तेमाल उन्हें नहीं करने की हिदायत दी जिसकी वजह से उनकी सदस्यता रद्द हुई थी.सुनील कुमार ने कहा कि ‘अब वे इस शब्द का प्रयोग नीतीश कुमार के लिए नहीं करेंगे, बल्कि लाडला शब्द का प्रयोग करेंगे. लाडला शब्द का प्रयोग पीएम नरेंद्र मोदी ने भागलपुर की सभा में नीतीश कुमार के लिए किया था

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article