बिहार में अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू, तेज हुई बदमाशों की धरपकड़.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए बिहार पुलिस एक्शन में आ चुकी है.एनकाउंटर शुरू हो चूका है.इसका असर भी बहुत जल्द दिखाई देगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद  पुलिस ने कई कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर किया है. दर्जनों कुख्यात दबोचे गये हैं. एसटीएफ ने 50-50 हजार के दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है और आठ नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. अब तक कुल 227 अपराधियों को धर दबोचा गया है जिसमें 29 इनामी बदमाश भी शामिल हैं.

जिन  227 अपराधियों को धर दबोचा गया है,उनमे  29 इनामी बदमाश भी शामिल हैं. राज्य की पुलिस अब साफ कर चुकी है कि जो कानून तोड़ेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. पिछले तीन महीनों में पटना सहित कई जिलों में मुठभेड़ की चार घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें न केवल अपराधियों की धरपकड़ हुई, बल्कि उनके नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया है.अररिया, मुंगेर, गया, भोजपुर जैसे जिलों में भी पुलिस की कार्रवाई तेज है. अपराधियों की लोकेशन मिलने पर उन्हें मौके पर ही घेरकर कार्रवाई की जा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अपराध पर लगाम के लिए विशेष रूप से गठित एसटीएफ, एसओजी और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशनों के जरिए नक्सली और संगठित अपराधियों पर शिकंजा कस दिया गया है.बीते कुछ महीनों में एसटीएफ द्वारा गठित विशेष जांच इकाइयों (SIG), चीता बल, और अभियान दलों के माध्यम से की गई कार्रवाइयों में यह साफ हो चुका है कि राज्य में अपराधियों के लिए अब कोई “सुरक्षित ठिकाना” नहीं बचा है.

Share This Article