सिटी पोस्ट लाइव :मार्च महीने में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.पारा 36 के पार पहुँच चूका है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की और भी वृद्धि हो सकती है. तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है.
तापमान की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. गुरुवार को सुबह से धूप निकली. दिन में सड़क पर सन्नाटा रहा. अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तथा न्यूनतमत तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस पर जाकर रुका. औसतन से 12 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी.इस साल गर्मी जमकर सितम ढाने वाली है.गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से लगातार गर्यामी बढ़ रही है.बिना पंखा और ऐसी के कुछ पल रहना मुश्किल हो गया है.