सिटी पोस्ट लाइव : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में छात्राएं छात्रों पर पहलीबार भारी पड़ी हैं. 5 में से 3 पदों पर लड़कियां जीती हैं. पहली बार अध्यक्ष पद पर भी किसी लड़की ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी जीत गई हैं. ABVP की मैथिली मृणालिनी को 3524 वोट मिले हैं. NSUI के मनोरंजन कुमार को 2918 वोट मिले हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी धीरज कुमार और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर 183 वोट से रोहन ने जीत दर्ज किया है.
अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद लड़कियों के हिस्से आए हैं.मैथिली के जीतने के बाद ABVP कार्यकर्ताओं का जोश हाई है. कैंपस में नारे लगे हैं- ‘सब पर भारी है ये भारत की नारी है.’ वंदे मातरम, जय भीम और जय श्रीराम के नारे भी लगे हैं.जॉइंट सेक्रेटरी पद पर पेंच फंस गया है. तीसरे राउंड तक आगे रही जन सुराज की कैंडिडेट अनु कुमारी ने आरोप लगाया कि तीन राउंड तक मैं आगे थी, फाइनल राउंड में रोहन को जीता दिया गया. एडमिनिस्ट्रेशन पर गड़बड़ करने का लगाते हुए अनु कुमारी ने मेन गेट पर धरने पर बैठ गई. अनु ने रिकाउंटिंग की मांग की है.
उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी सीटों का काउंटिंग खत्म हो गई है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी तीसरे राउंड में भी सबसे आगे रही थीं. उन्हें सबसे ज्यादा 2643 वोट मिले.तीसरे राउंड में कोषाध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की सौम्य श्रीवास्तव सबसे आगे रहीं. उन्हें 2195 वोट मिले.