सिटी पोस्ट लाइव :एकबार फिर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया है. जेडीयू ऑफिस में विधायक गोपाल मंडल और पत्रकारों के बीच उस समय तीखी बहस हो गई जब पत्रकारों के सवाल का जबाब देने के बजाय उन्होंने पत्रकारों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी.. पत्रकारों ने उनसे कहा कि वे विधायक होने के नाते शिष्टता से बात करिए. अगर सवालों का जबाब नहीं देना है तो चुप रहिये. पत्रकारों से इस तरह की बात नहीं कर सकते. पत्रकारों ने सख्त लहजे में कहा कि विधायक हो तो गुंडागर्दी करोगे.
बिहार के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एकबार फिर विवादों में आ गए हैं. जेडीयू ऑफिस में वक्फ बिल पर पत्रकारों के सवालों पर उनकी तीखी बहस हुई. उन्होंने एक पत्रकार से कहा कि तुम दामाद हो क्या, जो तुम्हारे सवालों का जवाब दूंगा. इस बयान से पत्रकार भड़क गए और विधायक को अपने दायरे में रहने की चेतावनी दी.गोपाल मंडल ने पत्रकारों के साथ बहस के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे हालात बेकाबू हो गए. जेडीयू नेताओं ने विधायक को शांत करने की कोशिश की और उन्हें एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया.
विवाद के बीच पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय गांधी को बीच बचाव करने के लिए बीच में आना पड़ा. उसके बाद किसी तरीके से हालात पर काबू पाया जा सका.जब थोड़ी देर बाद विधायक कमरे से बाहर निकले तो बदले बदले नजर आये.एक शरीफ नेता की तरह पत्रकारों के हर सवाल का जबाब दिया.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज के लिए बहुत कुछ किया.waqf board के समर्थन से कोई नुकशान नहीं होगा.जेडीयू चुनाव जीतेगा.