कांग्रेस ने RJD पर बढ़ा दिया है प्रेशर, साथ चुनाव लड़ने पर बन गई है सहमती.

City Post Live

Bihar Politics : तेजस्वी के CM फेस पर कांग्रेस ने जताया एतराज,अध्यक्ष राजेश राम को महागठबंधन के सीएम फेस बनाने की मांग से भूचाल…

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव में मनमाफिक पर्याप्त सीटें लेने के लिए कांग्रेस पार्टी ने आरजेडी के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव बना दिया है.अबतक चुनाव के बाद मुख्यमंत्री तय किये जाने की बात करनेवाली कांग्रेस पार्टी के अंदर अब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने की मांग उठने लगी है.कांग्रेस,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष  यशवंत कुमार चमन ने महागठबंधन की तरफ से दलित नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर बिहार चुनाव लड़ने की मांग कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष पद से अखिलेश सिंह की विदाई होने के बाद अब कांग्रेस गठबंधन में भी फ्रंट फूट पर बैटिंग करने लगी है.

आरजेडी  जहां तेजस्वी यादव को  मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ने की बात करती है. वहीं कांग्रेस नेता की तरफ से राजेश राम को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग से महागठबंधन में बवाल की संभावना बढ़ गई है. यशवंत कुमार चमन पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता है और कांग्रेस की पिछली प्रदेश कमेटी में प्रदेश सचिव रह चुके हैं.गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने एक दिन पहले ही कहा था कि अभी सीटों के बंटवारे पर राजद से कोई बात शुरू नहीं हुई है. साथ ही तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में स्वीकारने के सवाल पर भी उन्होंने चुप्पी साध ली थी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बिहार कांग्रेस के सही नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की बैठक हुई है.सिटी पोस्ट लाइव के सूत्रों के अनुसार तेजस्वी यादव दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर सबकुछ तय कर चुके हैं.50 मन पसंद सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार हो गई है.ये सीटें तय हो जाने के बाद कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव को CM का चेहरा मानने को भी तैयार हो जायेगी. 

Share This Article