भारतीय मुसलमानो ने काला बिला लगाकर नवाज़ अदा कर किया आतंकवाद का विरोध लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
वैशाली :
आतंकवाद के खिलाफ भारतीयों मुसलमानों ने अपनी आवाज बुलंद की, जुम्मे की नमाज अदा कर काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। थाना चौक पर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर आतंकी हमलों का विरोध किया।

नमाजियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे भारत के वफादार नागरिक हैं। वे किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन नहीं करते।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन ने भी इस विरोध प्रदर्शन की सराहना की।

Share This Article