बेतिया में पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान के झंडे को सड़क पर बिछाया गया

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पश्चिम चंपारण (बेतिया) :
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में बिहार के बेतिया जिले में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ कुछ अज्ञात लोगों ने सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछा दिया।

यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत पोखरा के समीप अरेराज-बेतिया मुख्य सड़क पर घटी। स्थानीय लोगों ने जब सड़क पर झंडा देखा, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची झंडे को सड़क से उठाया और जब्त कर लिया। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो : घटना के बाद सड़क पर बिछाए गए झंडे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने इसे पाकिस्तान के खिलाफ विरोध का प्रतीक बताते हुए पोस्ट किया है, हालांकि प्रशासन ने इस तरह के प्रदर्शन से बचने की अपील की है।

पुलिस की अपील: “विरोध सकारात्मक तरीके से करें” सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह सामने आई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाते हुए कहा कि, “देश के विरोध में आवाज उठाना हर नागरिक का हक है, लेकिन यह विरोध शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से होना चाहिए। सड़क पर झंडा बिछाना कानून व्यवस्था को बाधित कर सकता है”।
एसडीपीओ ने यह भी कहा कि जनता को उकसाने या डराने का कोई भी प्रयास गंभीर अपराध माना जाएगा और दोषियों को जल्द ही चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article