विधायक के घर के पास गोली चली, पुलिस का ‘गंभीर’ रिएक्शन: जांच शुरू!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कटिहार, बिहार – कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ला में विधायक विजय सिंह के आवास के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में कालू झा नामक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे गर्दन के पास गोली लगी है, जिसके बाद उसे प्राथमिक इलाज के बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने जानकारी दी कि गोलीबारी दुर्गापुर शिवमंदिर के पास हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गोलीबारी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले को सुलझाने के लिए तत्पर है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरी स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है।

Share This Article