PM मोदी बिहार को देंगे बड़ी सौगात,औरंगाबाद में बनेगा 29947 करोड़ का पावर प्लांट.

Manisha Kumari

Bihar:

सिटी पोस्ट लाइव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को बड़ा चुनावी तोहफा देने आ रहे हैं.मोदी पटना  एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के साथ साथ 1500 मेगावाट के पावर प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे.राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को संबोधित कर सकते हैं.इसके अलावा वह 30 मई को रोहतास के विक्रमगंज में अपनी जनसभा के दौरान औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे. इस प्लांट के बनने के बाद इससे राज्य को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी.

यह प्लांट एनटीपीसी का देश में दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उत्पादन संयंत्र होगा. बिक्रमगंज में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम में दिल्ली वापस लौट जाएंगे. राजधानी पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट  का नया टर्मिनल भवन यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है. इसे बनाने में करीब 1216 करोड़ रुपये की लागत आई है. टर्मिनल की  दीवारों को मधुबनी पेंटिंग और अन्य तरह की पेंटिंग से सजाया गया है. पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 65150 वर्ग मीटर में फैला होगा, जो मौजूदा टर्मिनल से काफी बड़ा है. इसके चालू होने पर उड़ानों की संख्या 34 से बढ़कर 75 और यात्री क्षमता 25 लाख से एक करोड़ तक पहुंच जाएगी.  

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत बिहार में जो 10 नए एयरपोर्ट बनने हैं, उनमें से मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, वीरपुर, सहरसा और मुंगेर में बनने वाले छह एयरपोर्ट की निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. इन हवाई अड्डों के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की दो टीमें 22 से 27 मई तक बिहार के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे इन प्रस्तावित स्थलों पर जाकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी.

Share This Article