सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है.रविवार को पटना में अपराधियों ने एक बार फिर दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी. इस घटना से पूरे इलाके में खौफ मच गया. पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कैमाशिकोह कौआखोह मुहल्ला में बदमाशो ने एक शख्स को गोली मार दी. गोली लगने वाले शख्स की पहचान मो रियायती के 35 वर्षीय पुत्र मो मजीम उर्फ काजू के रूप में हुई है.
गोली लगने से घायल काजू को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले मे छानबीन की. पुलिस का कहना है कि जख्मी के बयान के बाद मामला स्पष्ट होगा.फ़िलहाल चर्चा है कि ई रिक्शा चालक काजू का किसी से झगड़ा हुआ था. जिसका विरोध करने पर युवक को गोली मारी गयी है.