शाहाबाद में फिर से NDA का खूंटा गाड़ेंगे चिराग पासवान,चुनाव लिया है अपना विधान सभा क्षेत्र.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के अनुसार चिराग पासवान शाहाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. चिराग पासवान के बहनोई और जमुई सांसद अरुण भारती ने बताया कि शाहाबाद में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा का आयोजन 8 जून को होगा. इस महासभा के जरिए शाहाबाद में समर्थन जुटाने की कोशिश की जाएगी. पार्टी की तरफ से यह चर्चा हो रही है कि चिराग पासवान शाहाबाद से ही चुनाव लड़ सकते हैं.

खुद चिराग पासवान ने भी पहले ही स्पष्ट किया है कि वे पार्टी का निर्णय मानेंगे. ऐसे में संभावना है कि वे शाहाबाद से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. बीते दिनों अरुण भारती ने अपने पोस्ट में लिखा था- “जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो ? कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें- चिराग पासवान अब सिर्फ़ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं.” इस पोस्ट ने बिहार के सियासी गलियारों में नई अटकलों को जन्म दिया है. पटना में लगे पोस्टरों में लिखा है, “बिहार कर रहा इंतजार, चिराग के स्वागत को तैयार.” इन पोस्टरों में चिराग को बिहार का भविष्य और युवा नेतृत्व का प्रतीक बताया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article