Bihar Weather Today
सिटी पोस्ट लाइव :एक सप्ताह की राहत के बाद अब मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है. तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. रविवार को कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और मंगलवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. दो दिनों के लिए बिहार के 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार दो दिनों के दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी लोगों को महसूस होगी.
उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. 10 जून की देर रात्रि से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बननी शुरू हो जाएगी.रविवार को बिहार के कई जिलों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिला. इस दिन डिहरी और गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. औरंगाबाद में 40.5 डिग्री, भोजपुर में 40.4 डिग्री, गया और बिक्रमगंज में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी पटना में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इन जिलों में तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.