Opinion poll of Bihar assembly election
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे पोल ट्रैकर के दावे ने बिहार की राजनीति मे हलचल मचा दी है. सर्वे रिपोर्ट के अनुसार इस बार बिहार चुनाव में एंटी इनकमबेंसी की मार एनडीए को झेलनी पड़ सकती है. ओपिनियल पोल का दावा है कि सभी 243 सीटों के लिए दो बार सर्वे किया गया है. 5 मार्च से 5 जून के बीच कराए गए इस ओपिनियन पोल का सैंपल साइज 5 लाख से ज्यादा है.
सर्वे में इंडिया गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया गया है. चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले बीजेपी-जेडीयू एवं अन्य दलों के सत्ताधारी गठबंधन एनडीए को नुकसान झेलना पड़ सकता है. ताजा सर्वे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले आरजेडी, कांग्रेस एवं लेफ्ट के महागठबंधन को जीत मिलने का अनुमान जताया गया है.बिहार विधाननभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन को 121 से 131 सीटें मिल सकती हैं. ये आंकड़े सरकार बनाने के लिए काफी हैं. एनडीए को 108 से 115 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया. एनडीए बहुत पीछे है.
सर्वे में प्रशांत किशोर के जनसुराज को करीब 3 सीटें मिलने का अनुमान दिया गया है. बिहार की शेष पार्टियां और निर्दलीय इस रेस में 4 से 12 सीट जीत सकते है. इस सर्वे मे मुख्यमंत्री के रूप मे पहली पसंद तेजस्वी यादव हैँ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के 31 फीसदी लोग फिर से सीएम के रूप में पंसद करते हैं. लेकिन तेजस्वी यादव बिहार के 43 फीसदी लोगों की पसंद हैं. प्रशांत किशोर को 9 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. सर्वे में उनकी जन सुराज पार्टी को 2.7 फीसदी वोट ही मिलने का अनुमान जताया गया है.
बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होना है. अभी तक न तो किसी सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई है और ना ही सीटों का बंटवारा हुआ है. ऐसे में बिना इसके सर्वे को पूरी तरह से सही नहीं माना जा सकता है. यह एक अनुमान मात्र ही है जो चुनाव के नजदीक आते आते बदल सकता है. इंडिया गठबंधन को बहुमत