सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधान सभा चुनाव के पहले महागठबंधन और एनडीए मे सीटों के बटवारे को लेकर घमाशान जारी है. जेडीयू नेता गुलाम गौस ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जेडीयू सभी 243 सीटों की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 115 से 120 सीटों से कम पर नहीं लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जेडीयू सभी सीटों पर तैयारी कर रहा है एनडीए के सहयोगी दलों को मदद की जा सके.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान कि समय का इंतजार कीजिए, वही बताएगा बिहार में मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा, पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाम गौस ने कहा कि ‘अमित शाह ने ठीक कहा कि समय ही बहुत बड़ा निर्णायक होता है. अब हवा ही करेगी रोशनी का फैसला, दम जिस दीए में होगा वही दीया रह जाएगा. गौरतलब है कि पटना के पत्रकारों के इस सवाल पर कि आगे भी नीतीश कुमार ही सीएम होंगे अमित शाह ने कहा था कि अभी तो वहीं हैं.
आज गुलाम गाउस ने कहा कि ‘हम किसी के मोहताज नहीं हैं. जिनकी सरकार खुद बैसाखी पर टिकी है, वे हमें नसीहत दे रहे हैं. बिहार का अगला मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार होंगे, यह बात तय है. जब तक नीतीश कुमार साथ नहीं देंगे, राज्य में किसी की भी सरकार नहीं बन सकती. जो लोग खुद हमारे सहारे खड़े हैं, वो अब हमें ही नसीहत देने लगे हैं.