सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मानसून की एंट्री 17 जून को हुई. दो दिन के अंदर ही पूरे बिहार में मौसम बदल गया.आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है, लेकिन एक सप्ताह में सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार कल और 27 जून को बारिश में थोड़ी और कमी होगी, लेकिन इसके बाद फिर से बारिश का सिस्टम मजबूत हो जाएगा.
25 जून को, पश्चिम चंपारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, और कटिहार में बारिश होने की संभावना है. इन 27 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक है.
मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज सहित शेष 11 जिलों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. यहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना कम है. इनमें से पश्चिम चंपारण और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है. जिन जिलों में बारिश अधिक होगी. वहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रह सकती है.