सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओर्ल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके साथ ही भारत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 14वां टॉस गंवा दिया। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने पर्दापण किया। वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बने। उनको आकाशदीप की जगह टीम में शामिल किया गया। जडेजा और शार्दूल क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत का स्कोर पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन है। दुसरा दिन का खेल भारतीय समयानुसार साढ़े 3 बजे से शुरू होगा।
दरअसल, भारत के पहले सेशन में दोनों ओपनर ने शानदार खेल दिखाते हुए 94 रनों की साझेदारी की। राहुल 46 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। इसके साथ ही राहुल ने इंग्लैड में 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं यशस्वी ने 58 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। और कप्तान गिल 12 रन बनाकर ही सस्ते में आउट हो गए। तीसरे सेशन में सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई, इनको स्टोक्स ने चलता किया। टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। जब वो 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। उसके बाद स्ट्रेचर वैन में पवेलियन ले जाया गया। इस पारी के साथ उन्होंने इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। वे विदेश में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बने। जडेजा और शार्दूल दोनों 19 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं।
दोनों टीमें:-
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।