सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2025 के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1,481 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रेजुएट युवाओं को स्थायी सरकारी पदों पर नियुक्त करने के लिए की जा रही है। वहीं, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर,2025 तक है।
योग्यता:-
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया:-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 18 अगस्त 2025 से
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2025
आवेदन वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
चयन प्रक्रिया:-
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective)
सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स आदि - मुख्य परीक्षा (Mains)
पेपर I: सामान्य हिंदी (Qualifying)
पेपर II: सामान्य अध्ययन, गणित और तार्किक क्षमता - दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
मुख्य पद:-
सचिवालय सहायक (Secretariat Assistant)
योजना सहायक (Planning Assistant)
लेखा परीक्षक (Audit Assistant)
सांख्यिकी सहायक (Statistical Assistant)
मल्टी टास्किंग स्टाफ
अन्य विभिन्न राज्य स्तरीय विभागों में Group B/C पद