सिटी पोस्ट लाइव
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज होने रही है। इसी बीच तमिलनाडू के डिप्टी सीएम ने फिल्म को लेकर शुभकामनाएं दी है। उनको ये फिल्म कैसी लगी, ये भी बताया है। वहीं, इस फिल्म का टक्कर ऋतिक रोशन की मूवी वार 2 से होने वाला है। हालांकि, दोनों एक्टर्स के फैंस मूवी रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, साउथ एक्टर रजनीकांत की फिल्म कुली कल 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने को तैयार है। इसी बीच तमिलनाडू के डिप्टी सीएम ने मूवी की स्क्रीनिंग में शिरकत की और वहीं इसे लेकर अपनी राय भी दी है। तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर उदयनिधि स्टालिन ने इसे हर उम्र के दर्शकों के लिए मनोरंजक करार दिया है। आगे कहा कि यह फिल्म थलाइवा के 50 वर्षों के करियर का जश्न है।
बता दें,कुली एक तरह का गैंगेस्टर ड्रामा मूवी है। साउथ के चर्चित डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं, दोनों कि साथ में यह पहली मूवी है। रजनीकांत के अलावा सत्यराज, नागार्जुन, आमिर खान, उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कई कलाकार है जो फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हुए हैं। इस उपलब्धि पर फिल्म बहुत खास मानी जा रही है।