अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की तस्वीरें वायरल, जानें कौन है होने वाली दुल्हन…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कल, बुधवार को मुबंई में सगाई आयोजित की गई। दोनों परिवार ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखा। आइए बताते हैं कौन है वो लड़की जिससे अर्जुन की सगाई हुई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अर्जुन तेदुलकर के बेटे और मुबंई इंडियंस के तेज गेदबाज अर्जुन की कल बुधवार की इंगेजमेंट हो गई। यह कार्यक्रम मुबंई में आयोजित की गई। इसमें केवल दोनों तरफ के परिवार ही शामिल हुए थे। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंडोक से हुई। बता दें, वो मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली सानिया लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। इसके परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। और उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है। इसके साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं।

हालांकि, अर्जुन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। वे डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं। वहीं, IPL में वे मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। इसने मुंबई अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 टीमों के लिए खेला। और घरेलू क्रिकेट में 2020 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया। उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने 2021 में खरीदा, लेकिन पहला मैच खेलने का मौका 2023 में मिला।

Share This Article