सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनका नाम लरीसा बॉन्सी के साथ जोड़ा जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है लरीसा बॉन्सी।
दरअसल, किंग खान से मशहूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चां में बने हुए हैं। उनका नाम एक्ट्रेस और मॉडल लरीसा बॉन्सी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को एक साथ कई जगह पर स्पॉट भी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से अफवाह उड़ रही है की आर्यन खान ब्राजीलियन एक्ट्रेस लारिया बोन्सी को डेट कर रहे हैं। जल्द ही वो फिल्म की दुनिया में कदम रख सकती हैं। बता दें कि लारिसा बोन्सी ब्राजील की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बोलीवुड से लेकर साउथ तक के फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मॉडल और बेहतरीन डांसर भी हैं। साथ ही एक्टर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ भी काम किया है। वैसे वो साउथ की कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है।
हालांकि, मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों एक-दूसरे को करीब एक-डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। वहीं, आर्यन लारिसा के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। मॉडल लारिसा के खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। वो अपनी खूबसूरत से किसी भी एक्ट्रेस को आसानी से टक्कर दे सकती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख 51 हजार फॉलोअर्स भी हैं।