राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज भागलपुर में, 1 सितंबर को पटना में होगा समापन

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ आज मुंगेर से होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। यह यात्रा चंदन बाग, मुंगेर से शुरू होकर अकबरनगर, सुल्तानगंज, नाथनगर और भागलपुर से होते हुए नवगछिया की ओर बढ़ेगी। आज देर शाम तक यह यात्रा सीमांचल क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगी।राहुल गांधी की यह यात्रा लगातार बिहार में जारी है और इसमें महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेता इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं।

यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान लोगों से मिल रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, जिसमें वे ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करना और कथित चुनावी धांधली के खिलाफ आवाज उठाना है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

‘वोट अधिकार यात्रा’ का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ किया जाएगा। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है और इसे महागठबंधन की एकजुटता का एक बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। कांग्रेस और महागठबंधन का मानना है कि इस यात्रा से न केवल जनता के बीच उनकी पैठ मजबूत होगी, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार होगा। राहुल गांधी की यह यात्रा बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Article