मोदी आज करेंगे देश से संवाद, शाम 5 बजे पर टिकी निगाहें…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 5 बजे देश से मुखातिब होने वाले हैं। उनका यह संबोधन जीएसटी की दरों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वहीं, बड़े ऐलान की संभावना जताई जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पीएम नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। उनका यह संबोधन जीएसटी की नई दर लागू होने से ठीक एक दिन पहले हो रहा है। इसके साथ ही 22 सितंबर से नवरात्रि भी शुरू हो रही है, तो इसे लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे जीएसटी से जुड़े बदलावों और उनके प्रभावों पर प्रकाश डाल सकते हैं। ऐसे में उनके संबोधन से पहले ही सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि उनका ये संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब पिछले कुछ महीनों से भारत के अमेरिका के साथ रिश्ते अच्छे नहीं हैं। हाल ही में ट्रंप सरकार ने नए एच-1बी वीज़ा आवेदनों पर सालाना शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) कर दिया है, जिससे भारतीयों खासकर एच-1बी धारकों में खलबली मच गई है। वहीं, यह शुल्क केवल नए आवेदनों पर लागू होगा।

Share This Article