“गौरव खन्ना की पत्नी को लगी ‘सेल्फ ऑब्सेशन’ की बीमारी? आलीशान बाथरूम से तस्वीरें शेयर कर मचाया इंटरनेट पर बवाल!..

Ritu Raj

टीवी के मशहूर अभिनेता और ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरियल ‘स्वरागिनी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार, उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।

आकांक्षा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस किसी आलीशान होटल के लग्जरी बाथरूम और बेडरूम में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में मजाकिया लहजे में लिखा— “फिर से वही सेल्फ ऑब्सेशन वाली दिक्कत!”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि हाल ही में आकांक्षा को बिग बॉस रीयूनियन के दौरान दुबई में मस्ती करते देखा गया था। वहां उन्होंने प्रणीत मोरे, अशनूर कौर और आवेज दरबार जैसे सितारों के साथ शो की सफलता का जश्न मनाया था। चाहे तारीफ हो या विवाद, आकांक्षा चमोला अच्छी तरह जानती हैं कि लाइमलाइट में कैसे बने रहना है। उनकी ये तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लुक और ग्लैमर ने लूटी महफ़िल;
दरअसल,एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्रालेट के साथ ब्राउन रैप स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी और कर्ल्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में आकांक्षा ने बैकलेस टॉप पहनकर अपनी बैक फ्लॉन्ट की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फोटो में दिख रहा बड़ा मिरर और बाथटब किसी फाइव स्टार होटल की लग्जरी का अहसास करा रहे हैं। हालांकि, जहाँ एक तरफ फैंस आकांक्षा की खूबसूरती और फिटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article