कंगना रनौत के ‘टपोरी’ वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले- “हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार”…

Ritu Raj

मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में कंगना ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर तीखे सवाल उठाए, जिस पर अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बेहद कड़े लहजे में प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनौत के गंभीर आरोप;
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की कार्यशैली और व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर और बाहर नेता प्रतिपक्ष का व्यवहार ऐसा होता है जिससे महिला सांसदों को असहजता और असुरक्षा महसूस हो सकती है। सांसद ने उनके व्यवहार की तुलना ‘गली-मोहल्ले के टपोरी लड़कों’ से करते हुए उन्हें ‘असभ्य’ बताया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर ‘तू-तड़ाक’ वाली भाषा का प्रयोग करते हैं और दूसरों के इंटरव्यू के दौरान बीच में हस्तक्षेप करते हैं। इसके अलावा उन्होंने उन्हें शिष्टाचार सीखने की सलाह देते हुए अपनी बहन प्रियंका गांधी से व्यवहारिक शालीनता अपनाने की बात कही।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पप्पू यादव का तीखा पलटवार;
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कंगना रनौत के बयानों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने अपने जवाब में मुहावरों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार” और “रोपिएगा बबूल तो खाइएगा खजूर।”सांसद ने एक्ट्रेस के बयानों को ‘चटनी’ जैसा हल्का बताते हुए कहा कि इन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और लोगों को ऐसे बयानों को नजरअंदाज करना चाहिए।

Share This Article