PK से मिले लालू के बड़े लाल! तेजप्रताप ने वीडियो शेयर कर लिखा- ‘राजनीति के लिए बड़ा दिन’, क्या तेजस्वी की बढ़ेगी टेंशन?..

Ritu Raj

बिहार की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) की मुलाकात का वीडियो सामने आया। इस मुलाकात ने न केवल कयासों के बाजार को गर्म कर दिया है, बल्कि बिहार के आगामी राजनीतिक भविष्य की नई पटकथा के संकेत भी दे दिए हैं।

मुलाकात के मायने;
खुद तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात के वीडियो को साझा करते हुए इसे ‘राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण’ करार दिया। उन्होंने पोस्ट बताया कि मुलाकात में जनहित, भविष्य की राजनीति और जनता की बदलती अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। तेजप्रताप ने संकेत दिया कि यह केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि इसमें ऐसे मुद्दों पर विमर्श हुआ जो राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। उन्होंने इस संवाद को एक महत्वपूर्ण अनुभव बताते हुए जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को और अधिक दृढ़ होने की बात कही।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार की बदलती बिसात;
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बिहार में ‘तीसरे विकल्प’ की तलाश जारी है। एक तरफ प्रशांत किशोर अपनी ‘पदयात्रा’ के जरिए राज्य में वैकल्पिक राजनीति की जमीन तैयार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तेजप्रताप यादव अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने के लिए संघर्षरत हैं।

Share This Article