बेगूसराय में हाईवा ने मैजिक गाड़ी में मारी टक्कर आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल |
In Begusarai, the highway collided with the magic car, half a dozen passengers were seriously injured.
- sponsored -
घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली के समीप की है। बताया जाता है कि बेगूसराय से मैजिक पर सवार होकर सभी यात्री लखीसराय मजदूरी करने जा रहा थे।
सिटी पोस्ट लाइव – बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मैजिक गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे मैजिक पर सवार आधा दर्जन से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए | घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है।
घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली के समीप की है। बताया जाता है कि बेगूसराय से मैजिक पर सवार होकर सभी यात्री लखीसराय मजदूरी करने जा रहा थे। तभी तेज रफ्तार जीरोमाइल की ओर से आ रहे हाईवा गाड़ी ने मैजिक गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दिया।
मैजिक गाड़ी पर सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में सभी को भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बंगाल के रहने वाले थे और बेगूसराय में रहकर ही मजदूरी का काम करते थे। आज भी सभी लोग मजदूरी के सिलसिले में लखीसराय जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हुआ है
Comments are closed.