झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का कहर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : झारखण्ड के मौसम में बड़ा बदलाव आनेवाला है.मौसम विभाग के अनुसार  फंगस साइक्लोन के बाद अब रांची में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. आज रांची समेत सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम में दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे. बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन, बादल छाय रहने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे दिन में भी अच्छी खासी ठंड लगेगी.मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में पश्चिम विक्षोभ का असर 7-9 दिसंबर तक दिखेगा. रांची के साथ पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी.

अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट संभव है. दोपहर में भी लोगों को काफी ठंड लगेगी.सुबह में घना कोहरा और धुंध रहेगी. देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 25 व न्यूनतम 10 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 26 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Share This Article