अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पप्पू यादव पर बोला हमला,पहले पार्टी में स्थिर हों पप्पू,फिर CM बनने का सोचें’.

City Post Live

  •  

सिटी पोस्ट लाइव : राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को समस्तीपुर के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया. कार्यक्रम में आरजेडी  के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री मो. अब्दुल बारीसिद्दीकी ने कहा कि सामाजिक न्याय का अधिकार कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव की देन है. उन्होंने बताया कि बिहार में पार्टी की ओर से ‘सामाजिक न्याय जगाओ यात्रा’ चल रही है. इसका उद्देश्य लोगों को सामाजिक न्याय का को महत्व समझाना और भाईचारा खत्म करने की साजिशों को बेनकाब करना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पप्पू यादव पर जमकर निशाना साधा.पप्पू यादव के मुख्यमंत्री पद के दावे पर सिद्दीकी ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि बिना आधार और जनाधार के कोई खुद को सीएम फेस घोषित नहीं कर सकता.सांसद अभय कुशवाहा ने लालू यादव को गरीबों का मसीहा और सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताया. उन्होंने कहा कि लालू ने हक की लड़ाई लड़ना सिखाया. कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया.

Share This Article