आज है काँग्रेस की यहां बैठक, सीट फार्मूला पर होगी चर्चा.

Rahul
By Rahul

 सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग फार्मूले को लेकर कांग्रेस ने आज बड़ी बैठक बुला ली है.  कांग्रेस ने आज अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है . कॉंग्रेस पार्टी की ये महत्वपूर्ण बैठक पटना के एक निजी होटल में होगी. इस बैठक मे सभी विधायकों को बुलाया गया है. सूत्रों के अनुसार  इस बैठक में सभी विधायकों के साथ काँग्रेस पार्टी के नेता सीट बटवारे के फार्मूले पर बातचीत करेंगे. किस सीट पर काँग्रेस को लड़ना चाहिए, किस सीट पर नहीं, इसको लेकर मंथन होगा.

सभी विधायकों से अपने-अपने इलाके की सीट फार्मूले को लेकर उनसे फीडबैक लिया जाएगा और इस आधार पर सेट फार्मूले को लेकर अगले मीटिंग में वहां गठबंधन की बैठक में अपना फार्मूला कांग्रेस महागठबंधन की बैठक में प्रस्तुत करेगी. आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ-साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद   खान और सभी विधायक सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस बैठक मे चुनावी रणनीति और चुनावी मुद्दे पर भी बात होगी. कैसे “ माई बहिन सम्मान योजना” जैसी चुनावी फ़्लैगशिप योजना को जनता के बीच पहुँचा कर चुनाव का नतीजा बदला जाए, इसके ऊपर मंथन होगा. दरअसल, यहीं एक ऐसी योजना है जिसके सहारे महागठबंधन जीत की उम्मीद कर रहा है. तेजस्वी यादव ने इस योजना का ऐलान किया लेकिन फिर काँग्रेस ने भी इसी योजना की फिर से घोषणा कर दी. ये योजना तेजस्वी यादव की नहीं बल्कि उस काँग्रेस की है, जो दूसरे राज्यों मे इसे लगगओ कर चुकी है, लोगों को ये भरोसा दिलाना मकसद है.

Share This Article