सिटी पोस्ट लाइव : बिहार चुनाव दो से तीन चरणों में हो सकते हैं. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी हो जानी चाहिए. चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा है. मुख्य चुनाव आयुक्त इसी महीने (जून) बिहार आएंगे. चुनाव की तारीखें दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी. चुनाव की तारीखें दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी.
चुनाव आयोग अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है. बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है. सभी बीएलओ को पहचान पत्र दिए जाएंगे, ताकि वे घर-घर जाकर सत्यापन कर सकें. बिहार में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि 18 साल की उम्र वाले युवाओं के नाम जोड़े जा सकें.अब डुप्लीकेट ईपीआईसी (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) नंबर नहीं होंगे, उन्हें खत्म कर दिया गया है.
बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच तीन चरणों में हुआ था. पिछले साल में पहले फेज में यह चुनाव 71 सीट, दूसरे फेज में 94 और तीसरे फेज में 78 सीटों पर चुनाव हुए थे. वहीं 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जारी हुआ था.इस बार दिवाली और छठ पूजा का त्योहार अक्टूबर महीने में ही मनाया जाएगा. ऐसे में चुनाव आयोग दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. चुनाव की घोषणा से पहले आयोग विभिन्न दलों से भी चर्चा करेगी और उसके बाद ही तारीखों का ऐलान करेगी.