चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने बताया नया प्लान,अब बदल जाएगा बिहार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष कार्यक्रम के तहत रविवार को जहानाबाद के अमेंन पहुंचे.उन्होंने यहाँ की जनसभा में  बिहार की बदहाली के लिए अब तक शासन में रही सभी पार्टियों एवं उसके नेताओं  को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर निशाना साधा. उन्होंने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि अगर आप लोग चाहें तो आपके बच्चों का बेहतर शिक्षा एवं रोजगार की व्यवस्था बिहार में ही हो तो इसके लिए आपको आगे आना होगा. नया बिहार बनाने के लिए शिक्षा और रोजगार को अपना चुनावी मुद्दा बनाना होगा.

उद्घोष यात्रा में जहानाबाद पहुंचे प्रशांत किशोर रविवार को जिले के अमैन हाई स्कूल खेल मैदान में जन सुराज के नेता अभिराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को संबोधित किया.परिसदन में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि  देश की सुरक्षा ,जाति जनगणना, भ्रष्टाचार आदि सभी मुद्दों पर सरकार की नियत एवं नीतियों को कटघरे में खड़ा किया.40 वर्षों तक कांग्रेस एवं बाद में 15 वर्ष लालू तथा 20 वर्ष से नीतिश शासन कर रहे हैं. अब बिहार में बदलाव की बयार बह चुकी है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा कि  बिहार के बेटा के पसीना से गुजरात का विकास नहीं होगा बल्कि यहां खुद फैक्ट्री लगेगी. बेहतर शिक्षा तथा रोजगार की भी व्यवस्था होगी.उन्होंने कहा कि जन सुराज सरकारी स्कूलों को पटरी पर लाएगी. हर साल प्रखंड में एक-एक नेतरहाट के तर्ज पर स्कूल खोला जाएगा जो अगले 10 सालों में सभी प्रखंडों में खुल जाएगा.पहलगाम घटना पर उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है इसको संसद को देखना है.

Share This Article