Bihar Weather:
सिटी पोस्ट लाइव : पटना मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज पूरे बिहार में झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसमें दक्षिण बिहार के दो जिलों में तो भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. सभी जिलों में वर्षा होने के दौरान गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है. इसीलिए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.लेकिन बिहार के किसानों के लिए एक बुरी खबर है. जुलाई माह में दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव कम रहने के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है. अधिकांश क्षेत्रों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.माह में अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत 27 जिलों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.पश्चिमी चंपारण, कैमूर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.उत्तरी व दक्षिणी अधिकांश भागों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा रिकॉर्ड की गई. राजधानी में 35.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.
मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश के कारण दिन में लोग उमस से परेशान रहे. शाम को बादलों की आवाजाही के कारण मौसम सामान्य रहा. राजधानी का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें गोपालगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.आज बुधवार को भी उमस से लोग परेशान हैं.मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलनेवाली है.