डीजे की आवाज से चली गई आवाज,इलाज के अभाव में अचेत किशोरी की मौत.

Manisha Kumari

Sheohar News:

सिटी पोस्ट लाइव : डीजे भी जानलेवा हो सकता है.एक ऐसा ही मामला शिवहर में सामने आया है.एक शादी समारोह में डीजे की तेज आवाज के कारण 14 वर्षीय पिंकी कुमारी चक्कर खाकर गिर गई. परिजन उसे रात साढ़े 12 बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे. उचित इलाज न मिलने के कारण पिंकी की मौत हो गई. नगर सभापति ने डीएम से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और डॉक्टर व कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

डीजे की आवाज पर अचेत किशोरी की उचित समय पर इलाज नहीं होने से मौत हो गई. 14 साल की पिंकी कुमारी शहर के वार्ड पांच में शादी समारोह में गई थी. तेज आवाज में गाना बजने पर चक्कर खाकर गिर गई. अचेतावस्था में स्वजन रात साढ़े 12 बजे उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे. वहां मौजूद चिकित्सक व कर्मी द्वारा इलाज नहीं किया जा सका.लिहाजा उसने दम तोड़ दिया. इससे नाराज लोगों ने सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया. लगभग एक घंटे तक स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लोगों के तल्ख तेवर देखकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व कर्मी भाग गए. सूचना के बाद थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने स्थिति संभाली. स्वजन समेत अन्य लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.इस संबंध में शहर के वार्ड पांच निवासी मृतका के पिता प्रमोद साह ने नगर थाने में आवेदन दिया है. चिकित्सक व कर्मियों पर इलाज नहीं करने के कारण अपनी बेटी की मौत का आरोप लगाया है. इस पूरे मामले ने न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया है बल्कि आधी रात बाद डीजे के उपयोग ने शासन-प्रशासन के की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिया है.

Share This Article