सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के नवादा जिले में सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर अश्लील गाने गानेवाले सिंगर को नवादा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नीतीश कुमार और लालू यादव से जोड़कर भोजपुरी वीडियो सॉन्ग बनाने की जानकारी मिलते ही नवादा एसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में इस पूरे में एक्शन लिया गया है. साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक वारसलीगंज प्रखंड के चकवाया गांव का निवासी है. डीएसपी प्रिया ज्योति के अनुसार जय नंदन रावत के बेटे सूरज सिंह को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है
वह मूल रूप से एक स्थानीय गायक हैं और इस तरह कई भोजपुरी गाने गाए हैं. उनके पास से जो मोबाइल बरामद हुआ है उसमें कई तरह के अन्य कंटेंट भी पाए गए है, जो हैरान करने वाले हैं.डीएसपी प्रिया ज्योति ने कहा कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के नोडल प्रभारी से उसके X प्रोफाइल को भी फिलहाल होल्ड कराया गया है, क्योंकि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अश्लील गाने को अपलोड किया था.फिलहाल गिरफ्तार गायक से पुलिस पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर यह गाना काफी तेजी से वायरल हुआ थापुलिस ने इस मामले में गाना बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.