नीतीश के बेटे निशांत को मिल गई दुल्हनिया, खरमास बाद दिल्ली में शादी,तैयारी लगभग पूरी.

City Post Live

  •  

सिटी पोस्ट लाइव : राजनीति में इंट्री की संभावना बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए बड़े बड़े रिश्ते आने लगे हैं.खबर है कि  खरमास खत्म होने के बाद निशांत कुमार की शादी कर सकते हैं. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.दिल्ली में ग्रैंड तरीके से शादी की जाएगी. तमाम बड़े नेता शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं. निशांत की जिस लड़की से शादी होने वाली है वो राजनीतिक घराने से नहीं है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

निशांत कुमार के JDU में आने की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं. हालांकि, पार्टी के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं.2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था, लेकिन 2025 विधानसभा चुनाव से पहले निशांत की पार्टी में एंट्री को लेकर लगातार पोस्टरबाजी हो रही है. निशांत भी अपने पिता के पक्ष में बयानबाजी करते देखे जा रहे हैं.

नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1977 में नालंदा के हरनौत से किया था. उस समय विधानसभा का चुनाव हार गए थे. 1985 में पहली बार यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि निशांत हरनौत से चुनाव भी लड़ सकते हैं.निशांत कुमार अगर राजनीति में आते हैं, तो जदयू को एक नया चेहरा मिलेगा. निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की सियासत में नया मोड़ आ सकता है.

Share This Article