नीतीश ही रहेंगे सीएम, LJP कार्यकर्ता बनेगा उपमुख्यमंत्री.

City Post Live

Bihar Chunav 2025

सिटी पोस्ट लाइव :चिराग पासवान विधान सभा चुनाव नहीं लड़ेगें.उन्होंने साफ़ कर दिया है कि नीतीश कुमार  के नेत्रित्व में ही चुनाव होगा और वहीँ मुख्यमंत्री बनेगें.लेकिन साथ ही ये भी कह दिया है कि उनकी पार्टी के किसी कार्यकर्त्ता को उप-मुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए.चिराग पासवान ने साफ कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई लालसा नहीं है, लेकिन चाहते हैं कि उनकी पार्टी का कोई जमीनी कार्यकर्ता डिप्टी सीएम बने.

चिराग पासवान के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, “चिराग पासवान ने यह साफ कर दिया है कि 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा. उनका डिप्टी सीएम पद को लेकर बयान ये बताता है कि वो अपने फायदे से ज्यादा पार्टी को मजबूत करना चाहते है.” प्रभाकर मिश्रा ने यह भी कहा कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के बारे में बेवजह बयानबाजी कर रहे है, लेकिन एनडीए में बयानबाजी को लेकर कोई दो राय नहीं है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article