Patna Metro:
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम तेजी से हो रहा है. पहले फेज का काम पूरा हो चुका है और अब इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही है. 15 अगस्त को पटना मेट्रो का उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं.पहलीबार मलाही पकड़ी से आईएसबीटी के बीच metro train चलेगी. अधिकतम छह कोचों के साथ मेट्रो की शुरुआत होगी.किराया 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक प्रस्तावित है.
ट्रैक बिछाने का काम कई स्टेशनों पर शुरू भी हो गया है. मुख्य सचिव अमृत लाल मीना के अनुसार 15 अगस्त तक उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के मलाही पकरी और आईएसबीटी सेक्शन पर मेट्रो रेल चलाने के प्रयास जारी हैं. योजना के मुताबिक चीजें ठीक चल रही हैं और राज्य सरकार अपना पूरा सहयोग दे रही हैं.शुरुआती दौर में मेट्रो रेल में तीन रेक होंगे, जिनमें करीब 150 यात्री एक साथ बैठ सकेंगे. मेट्रो रेल अधिकतम 6 कोचों के साथ चलेगी और यात्रियों की मांग के आधार पर मेट्रो रेल में बैठने की क्षमता बढ़ाई जा सकती है. सभी कोच में एसी होगा. सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई कनेक्शन और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट की भी व्यवस्था होगी. स्टेशनों पर कैफेटेरिया और शॉपिंग एरिया होंगे