पटना में मालदह, जर्दालू व दशहरी आम की धूम.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :पटना के बाज़ार में हर तरफ आम ही आम दिखाई दे रहा है. झारखंड के साथ-साथ भागलपुर से मालदह दशहरी व जर्दालु आम पटना के बाज़ार में पहुँच चूका है. 60-80 रुपये किलो बिकने वाला मालदह अब थोक में 40-60 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है.कुछ दिन पहले तक महाराष्ट्र, ओडिशा व पश्चिमी बंगाल से आयातित आम का बोलबाला था, इसमें अब स्थानीय आम बाज़ार में पहुँच चूका है.

अब झारखंड के साथ-साथ भागलपुर से मालदह, दशहरी व जर्दालु आ रहा है. बाजार में आवक बढ़ने के साथ ही थोक में इसके दर में कमी आई है.60-80 रुपये किलो बिकने वाला मालदह थोक में 40-60 रुपये प्रति किलो के दर से बिका. वर्तमान में 20 प्रतिशत मालदह ओडिशा व बंगाल से आ रहा है, जबकि 80 प्रतिशत झारखंड व भागलपुर के आसपास से आना आरंभ हुआ है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बंबईया, गुलाबखास, दशहरी, आम्रपाली का भी खेप आ रही है. अभी 70-80 पीकअप आम हर दिन बाजार समिति पहुंच रही है, इसके अतिरिक्त मीठापुर व अन्य जगहों पर भी आम की खेप आ रहे है. इसके कारण दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार में 60-70 प्रतिशत तक आम अप्राकृतिक रूप से पकाए हुए मिल रहे हैं. ये स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह हैं. यह न केवल स्वाद में फीका होता है, बल्कि केमिकल से पका होने के कारण स्वास्थ्य पर भी विपरित असर डालता है.

TAGGED:
Share This Article