का चुनावी शंखनाद, बताया कहां और कैसे लगाएंगी सियासी दांव
सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट इलाके की किसी एक विधानसभा सीट से उनका चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी बड़ी पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगी. ज्योति सिंह ने कहा कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण.पिछले दो महीने से वे वे दिल्ली में थीं. लेकिन वो काराकाट की किसी सीट से चुनाव जरूर चुनाव लड़ेगी.
ज्योति पिछले एक साल से डेहरी, नोखा, बिक्रमगंज, नवीनगर, ओबरा और गोह जैसे इलाकों में सक्रिय हैं. छोटे-मोटे कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही हैं.पवन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उस दौरान ज्योति ने पति के प्रचार में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था. गांव-गांव जाकर वोट मांगे थे. हालांकि, चुनाव के बाद पवन इलाके में सक्रिय नहीं रहे जबकि ज्योति लगातार क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत करती रहीं हैं. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ज्योति का यह कदम पवन की हार से उबरने और परिवार की सियासी हैसियत बचाने की कोशिश हो सकती है.
ज्योति और पवन के दांपत्य जीवन में तनाव की खबरें जगजाहिर हैं. शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. तलाक की अर्जी के बावजूद लोकसभा चुनाव में ज्योति ने पवन के लिए जोरदार प्रचार किया था. हाल ही में प्रयागराज कुंभ में ज्योति का पवन की तस्वीर के साथ स्नान करने का वीडियो वायरल हुआ जिसने उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं छेड़ दीं. कई बार दोनों को सार्वजनिक मंचों पर साथ देखा जाता है, लेकिन निजी जीवन में तनाव बना हुआ है.
ज्योति के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है. कुछ लोग इसे पवन की सियासी पारी से ही जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे ज्योति की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा बता रहे हैं. गौरतलब है कि पवन सिंह के जन-सुराज में शामिल होने की चर्चा है.ऐसे में उनके और पत्नी के jan सुराज से लड़ने की अटकलें लगाईं जा रही हैं.