सिटी पोस्ट लाइव : इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा देनेवाले 14 वर्षीय वैभव से पीएम मोदी ने मुलाकात की है. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था. अब पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की है.बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर मुलाकात की.वै
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी.वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे. साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे. उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था.पीएम मोदी ने वैभव और उनके परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.’
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए थे. वैभव ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था. वैभव ने अपनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का सामना किया था और पहली गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है. पहले ही आईपीएल मैच में 20 गेंदों में 34 रन की पारी वैभव की प्रतिभा की बानगी पेश की.
पिछले साल जेद्दा आईपीएल की मेगा नीलामी के दौरान वैभव ही चौंकाने वाले खिलाड़ी रहे थे. तब 13 साल की उम्र के उस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. 27 मार्च 2011 को बिहार में जन्मे वैभव नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. हालांकि, नीलामी में इस युवा क्रिकेटर के करोड़पति बनते ही विवाद शुरू हो गया. उनकी उम्र को लेकर सवाल खड़े किए गए.वैभव की उम्र संबंधी विवादों पर संजीव ने कहा था कि जब वह साढ़े आठ साल के थे तो बीसीसीआई की ओर से उसकी हड्डियों का टेस्ट हुआ था. वह कहते हैं कि उन्हें उम्र को लेकर किसी का डर नहीं है.