बिहार के 24 जिलों में आज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : अब बिहार में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. बिहार में मॉनसून की वापसी से  गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम में बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है. सोमवार से ही आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं. आज मंगलवार को भीषण  बारिश की संभावना है.आज अधिकांश जिलों में दिनभर बारिश के आसार हैं. पटना, गया सहित 24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में IMD ने ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की है.

आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना बनी हुई है. कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो भी रही है. जहां गया, नवादा और जमुई में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा जहानाबाद, नालंदा और शेखपुरा में भी भारी बारिश होगी. कुल मिलाकर 24 जिलों के अनेक जगहों पर आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मॉनसून के एक्टिव होते ही ठनका यानी आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बढ़ गई है. IMD ने पटना, गया, जमुई सहित दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में खेतों में काम कर रहे किसानों को मौसम खराब होने पर पक्के मकान में शरण लेने की सलाह दी गई है. साथ ही ठनका से बचने के लिए सभी उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई गई है.

Share This Article