सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हलचल बढ़ गई है.कल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के नेताओं के साथ पार्टी आलाकमान की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया और आज आज दिल्ली में संजय जायसवाल के आवास पर बिहार बीजेपी के सांसदों का जुटान हो रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे.
डिनर डिप्लोमेसी के बहाने 2025 चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों, संगठन के काम और सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे. साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं को टिप्स भी देंगे.संसद सत्र के बाद सांसद अपने आवास पर रात्रि भोज देते हैं. जिसमें पार्टी के सांसदों को आमंत्रित किया जाता है. इस बार संजय जायसवाल के आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया गया है. डिनर के बहाने बिहार चुनाव पर चर्चा होगी. पिछले साल दिल्ली में गिरिराज सिंह के आवास पर बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई थी.