सिटी पोस्ट लाइव : पिछले तीन दिनों से बिहार के लोग तेज धूप और पसीने से परेशान हैं. बारिश की कमी की मार से सबसे अधिक राज्य के किसान परेशान है. बिहार में अबतक 43 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है. मंगलवार को दरभंगा में मात्र 15 मिमी, जबकि गया जी, दरभंगा, पूर्णिया और वैशाली में 5 मिमी से कम बारिश हुई. शेष जिलों में एक बूंद भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई.मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई से मौसम का मिजाज बदलने की स्थिति बन रही है. कल से पूरे बिहार में बारिश का फिर से कहर देखने को मिलेगा. लेकिन आज भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा.
आज यानी बुधवार को भी बिहार का मौसम ज्यादातर जगहों पर शुष्क ही रहेगा. बारिश की संभावना बेहद कम है. गर्मी का असर आज भी देखने को मिलता रहेगा. पूरे बिहार में कहीं-कहीं बूंदाबादी होने के आसार हैं. दिन का तापमान 38°C के आस पास रहने का आसार है. आसमान साफ और तेज धूप के साथ लोग पसीने से तर बत्तर होते रहेंगे.कल यानी गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने की स्थिति बन रही है. तेज आंधी के साथ कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है. पूरे हफ्ते इसका असर जारी रहेगा. अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट होने की संभावना है. यह स्थिति इस पूरे हफ्ते जारी रहेगी. कल से मानसून वाली फीलिंग आने वाली है.