बिहार में कांग्रेस अकेले लडेगी चुनाव, बदल दिया प्रदेश अध्यक्ष, RJD को तगड़ा झटका…

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :कांग्रेस ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का साफ़ संकेत दे दिया है.आज कांग्रेस पार्टी ने  बिहार के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है.डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह कांग्रेस ने  विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का कप्तान बना दिया है. अखिलेश प्रसाद को हटाकर राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस की कमान सौंपने का मतलब साफ़ है कि इसबार कांग्रेस अगर आरजेडी के साथ चुनाव लडेगी तो अपनी शर्तों पर.अपनी पसंदीदा सीटों पर.कांग्रेस पार्टी 70 से कम सीटों पर किसी भी हालत में समझौता नहीं करेगी.दरअसल, पहले प्रदेश के चुनाव प्रभारी को बदल कर, कन्हैया कुमार को आगे कर और अब प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर ये साफ़ संकेत दे दिया है कि कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है.

कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार बिहार के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. यह सीट औरंगाबाद जिले में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित है. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हुए 2020 का बिहार विधान सभा चुनाव जीता था. फिलहाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक हैं. 2015 में पहली बार विधायक बने थे. राजेश कुमार पूर्व विधायक दिलकेश्वर राम के बेटे हैं. वह अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे. राजेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं. औरंगाबाद जिले के ओबरा से ताल्लुक रखते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की ओर एक ट्वीट में कहा गया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेद्वारा राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. आपको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने छात्र और युवा संगठनों यात्रा निकाल रहा है. सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नाखुशी जताई थी. यही वजह रही कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी के साथ 12 मार्च को प्रस्तावित बैठक टल गई थी. कांग्रेस का एक धड़ा अखिलेश प्रसाद सिंह से नाराज था. हालांकि अखिलेश प्रसाद ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि वह कन्हैया कुमार से नाराज नहीं है.

Share This Article