भोजपुर को CM नीतीश ने दे दी कई बड़ी सौगात,रिंग रोड और मरीन ड्राइव.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान होली के पहले भोजपुर को 1054 करोड़ रुपये की सौगात दी है.मुख्यमंत्री ने 406 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.उन्होंने 647.46 करोड़ रुपये की 12 बड़ी योजनाओं की घोषणा भी की है. मुख्यमंत्री ने आरा शहर को जाम-जल जमाव और बाढ़ से सुरक्षा के लिए 519 करोड़ रुपये की घोषणा की है.नीतीश कुमार ने भोजपुर को  जाम की समस्या से निपटने के लिए आरा में रिंग रोड और सोन नदी के किनारे सहार-संदेश-कोईलवर तटबंध पर सड़क निर्माण की घोषणा की है.तटबंध पर बनने वाली सड़क को गंगा किनारे कोईलवर तक बनने वाली जयप्रकाश मरीन ड्राइव पथ से संपर्कता मिलेगी और पीरो तक से इस रास्ते पटना और जाना आसान होगा.

मुख्यमंत्री रविवार की सुबह निर्धारित समय पर जगदीशपुर के ककिला पलिटेक्निक कालेज प्रांगण में पहुंचे. यहां पर कालेज परिसर के साथ एक दर्जन से ज्यादा लगाए गए विभिन्न विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया.जीविका के द्वारा लगाए स्टाल पर उन्होंने प्रदर्शित किए गए उत्पाद की जानकारी ली और जीविका दीदियों का उत्साह बढ़ाया.राजकीय पालिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने बिहार के विकास से संबंधित नावाचार के प्रदर्श मुख्यमंत्री को दिखाए. इस दौरान कॉलेज से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का और बिजली फीडर, स्कूल भवन समेत जिले की 145 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिस पर 165 करोड़ से ज्यादा रुपये की राशि खर्च होगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जिले की विभिन्न प्रकार की 162 योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया इन सभी योजनाओं पर 240 करोड़ से ज्यादा रुपये की राशि खर्च की जाएगी.ककिला के बाद में हरिगांव उच्च विद्यालय के प्रांगण में पहुंचे जहां असैनिक कार्य, खेल मैदान, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सरोवर घाट समेत लाखों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया.यहां से मुख्यमंत्री उदवंतनगर के जीरो माइल मोड़ पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने आरा शहर को जाम से निजात के लिए रिंग रोड, जल जमाव से निजात के लिए ड्रेनेज सिस्टम और गांगी नदी के तटबंध पर सड़क के निर्माण कार्य से संबंधित योजनाओं को नक्शे पर पदाधिकारी से समझा.इसके बाद उन्होंने शहर और जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण 12 बड़ी योजनाओं की घोषणा की। इन सभी पर 647.46 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी

Share This Article